अर्थ के आधार पर शब्द के प्रकार :
अर्थ के आधार पर शब्द दो प्रकार के होते हैं, जो निम्नवत है–
(i) सार्थक शब्द
(ii) निरर्थक शब्द
(i) सार्थक शब्द –
ऐसे शब्द जो स्वयं अर्थ पूर्ण होते हैं और जो भाषा में स्वतंत्र प्रयोग में लाए जा सकते हैं, सार्थक शब्द कहलाते हैं।
उदाहरण– दिन, रात, आंख, राकेश, घर, ऊपर, नीचे, चांद, सुबह, सूर्य, तेल, हाथ, पैर, शाम, सिर, आकाश, धरती, कमल आदि।
(ii) निरर्थक शब्द –
ऐसे शब्द जो स्वयं अर्थरहित होते हैं एवं जिन शब्दों का कोई अस्तित्व नहीं होता, उसे निरर्थक शब्द कहे जाते हैं।
उदाहरण– रोटी–वोटी, चाय–वाय, अच्छा–वच्छा, कलम–वलम, धोती–वोती, साड़ी–वाड़ी, काम–झाम, दाल–वाल, डंडा–वंडा, सब्जी–उब्जी, कपड़ा–उपड़ा आदि।
- निरर्थक शब्द का प्रयोग सदैव सार्थक शब्द के बाद ही होता है। जैसे– रोटी–वोटी में रोटी सार्थक शब्द है जबकि वोटी निरर्थक शब्द है।
सार्थक शब्द और निरर्थक शब्द के 20 उदाहरण–
{नमस्कार प्रिय पाठकों मुझे उम्मीद है कि ये लेख आपको अच्छे लगे होंगे। यदि अच्छे लगे हों तो इसे अन्य पाठकों के साथ अवश्य साझा ( share ) करें.} धन्यवाद...
No comments:
Post a Comment