12/15/21

उत्पत्ति/स्रोत के आधार पर शब्द का वर्गीकरण|शब्द विचार|हिंदी व्याकरण| शब्द के प्रकार| उदाहरणसहित विश्लेषण

 उत्पत्ति/स्रोत के आधार पर शब्द का वर्गीकरण :


शब्दों की उत्पत्ति/स्रोत के आधार पर शब्द पांच प्रकार के होते हैं, जो निम्नवत् है–
(i) तत्सम शब्द
(ii) तद्भव शब्द
(iii) देशज शब्द
(iv) विदेशज शब्द
(v) संकर शब्द

(i) तत्सम शब्द –
तत्सम शब्द किसे कहते हैं?| तत्सम शब्द का परिभाषा उदाहरण सहित–

ऐसा शब्द जो बिना अपना रूप रूपांतरित किए संस्कृत भाषा से हिंदी भाषा में आ गये हैं, उसे तत्सम शब्द कहा जाता है।
तत्सम शब्द के उदाहरण– भारत की प्रथम महिला सर्जन डॉक्टर प्रेमा मुखर्जी थी।
इस वाक्य में शब्द "प्रथम" संस्कृत भाषा के हैं लेकिन हिंदी वाक्य में प्रयोग किए गए हैं इसलिए शब्द "प्रथम" तत्सम शब्द के अंतर्गत आते हैं।
तत्सम शब्द के अन्य उदाहरण– धैर्य, शय्या, सूर्य, कुपुत्र, दंड, पत्र, स्वर्ण, पृष्ठ, चूर्ण, रात्रि, पोस्ट, चंद्र, स्थान, अक्षय, आश्रय, प्रथम, अग्नि, अज्ञान आदि।

(ii) तद्भव शब्द–
तद्भव शब्द किसे कहते हैं?| तद्भव शब्द का परिभाषा उदाहरण सहित–

ऐसा शब्द जो अपने रूप को रूपांतरित कर संस्कृत भाषा से हिंदी भाषा में आ गए हैं, उसे तद्भव शब्द कहा जाता है।
तद्भव शब्द के उदाहरण– डॉक्टर प्रेमा मुखर्जी भारत की पहली महिला सर्जन थी।
इस वाक्य में शब्द "पहली" संस्कृत भाषा के शब्द प्रथम का बदला हुआ रूप है जो हिंदी वाक्य में प्रयुक्त हुए हैं, अतः शब्द "पहली" तद्भव शब्द के अंतर्गत आते हैं।
तद्भव शब्द का अन्य उदाहरण– दही, दूध, आधा, नींद, ओठ, दांत, सूरज, पोता, धान, हाथ, थन, सज्जन, सेठ, लोध, कदम, जवान, लाख, लोहार, कान, ससुर आदि।

(iv) देशज शब्द –
देशज शब्द किसे कहते हैं?| देशज शब्द का परिभाषा उदाहरण सहित–

ऐसे शब्द जो क्षेत्रीय प्रभाव के कारण उत्पन्न होकर हिंदी में प्रयुक्त होते हैं, देशज शब्द कहलाते हैं।
देशज शब्द के उदाहरण–  हड़बड़–गड़बड़, डिबिया, कटोरा, खुरपा, लोटा, बियाना, मुक्का, अंगोछा, जूता, लकड़ी, कौड़ी, ठर्रा आदि।
  • देशज शब्द की उत्पत्ति का मूल ज्ञात नहीं होता है
  • इस तरह के शब्द का उपयोग ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के जनताओं द्वारा होता है।

(iv) विदेशी/विदेशज शब्द–
विदेशी/विदेशज शब्द किसे कहते हैं?| विदेशज/विदेशी शब्द का परिभाषा उदाहरण सहित–

विदेशी भाषाओं के ऐसे शब्द जो हिंदी भाषा में या हिंदी भाषा के साथ प्रयुक्त होते हैं, विदेशी/विदेशज शब्द कहलाते हैं।
विदेशज/विदेशी शब्द के उदाहरण–  स्टेशन, हॉस्पिटल, डॉक्टर, एटम, ड्रिल, तोप, बारूद, टेलीफन, बम, पिस्तौल, बटन, एटलस आदि।
  • नुक्ता चिह्न के प्रयोग वाले वर्ण से बनने वाले शब्द विदेशी शब्द होते हैं।
  • "" के प्रयोग से बनने वाले शब्द विदेशज होते हैं।

(v) संकर शब्द–
संकर शब्द किसे कहते हैं?| संकर शब्द का परिभाषा उदाहरण सहित–

दो अलग-अलग भाषाओं के शब्दों को जोड़कर बने नए मिश्रित शब्द को संकर शब्द कहते हैं।
संकर शब्द के उदाहरण– वर्षगांठ, अश्रुगैस,  नेकनीयत, उद्योगपति, रेलगाड़ी, बमवर्षा, अग्निबोट, नेकचलन आदि।
  • शब्द "बमवर्षा" में दो भाषा प्रयुक्त हुए हैं। "बम" अंग्रेजी भाषा का शब्द है जबकि "वर्षा" हिंदी भाषा का शब्द है, इन दोनों शब्दों के योग से "बमवर्षा" शब्द का निर्माण हुआ है। अतः शब्द "बमवर्षा" संकर शब्द के अंतर्गत आते हैं।


{नमस्कार प्रिय पाठकों मुझे उम्मीद है कि ये लेख आपको अच्छे लगे होंगे यदि अच्छे लगे हों तो इसे अन्य पाठकों के साथ अवश्य साझा ( share ) करें.} धन्यवाद...





No comments:

Post a Comment