ओष्ठ की आकृति के आधार पर स्वर वर्ण के प्रकार :–
ओष्ठ की आकृति के आधार पर स्वर वर्ण दो प्रकार के होते हैं, जो निम्नवत् है–
(i) वृत्ताकार स्वर
(ii) अवृत्ताकार स्वर
(i) वृत्ताकार स्वर :–
ऐसे स्वर जिसका उच्चारण करते समय ओठ लगभग वृत्त के समान गोल आकृति का होता हुआ प्रतीत हो, उसे वृत्ताकार स्वर कहे जाते हैं।
वृत्ताकार स्वर के उदाहरण– उ, ऊ, ओ और औ।
- वृत्ताकार स्वर को वृत्तमुखी स्वर भी कहते हैं।
- वृत्ताकार स्वर की संख्या 4 होती है– उ, ऊ, ओ,औ।
(ii) अवृत्ताकार स्वर :–
ऐसे स्वर जिसका उच्चारण करते समय ओठ वृत्ताकार आकृति में गोल होता हुआ प्रतीत नहीं होते हों, उसे अवृत्ताकार स्वर कहा जाता है।
अवृत्ताकार स्वर के उदाहरण– अ, आ, इ, ई, ऋ, ए,ऐ ।
- अवृत्ताकार स्वर की संख्या 7 होती है अर्थात् अवृत्ताकार स्वर वर्ण के अंर्तगत 7 स्वर वर्ण आते हैं, जैसा कि दर्शाया गया है– अ, आ, इ, ई, ऋ, ए,ऐ ।
• "ऑ" वृत्ताकार स्वर के अंतर्गत आते हैं। ऑ विदेशी स्वर है, इसे हिन्दी भाषियों ने ग्रहण कर हिन्दी के स्वर बना लिये इसलिए ऑ को आगत स्वर या मेहमान स्वर भी कहा जाता है।
No comments:
Post a Comment