1/04/22

कक्षा 6 NCERT भूगोल "3.पृथ्वी के परिमंडल" का संपूर्ण प्रश्न–उत्तर

 

1. सही विकल्प को चुनें।

(i) जीवन पनपता है–
(क) स्थलमंडल पर          (ख) जलमंडल पर
(ग) वायुमंडल पर             (घ) जैवमंडल पर

(ii) अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे–
(क) अशोक शर्मा            (ख) राकेश शर्मा
(ग) रमेश वर्मा                 (घ) रवीश मल्होत्रा

(iii) जलडमरू मध्य जोड़ता है–
(क)2बड़े भूस्थलों को (ख)दो बड़े जल–भागों को
(ग) दो झीलों को        (घ) दो नदियों को

(iv) समतापमंडल होता है–
(क) जलमंडल में           (ख) स्थल मंडल में
(ग) वायुमंडल में           (घ) जैवमंडल में

नोट:–उपर्युक्त प्रश्नों के विकल्प में हरे रंग से रंगे हुए विकल्प प्रश्नों के उत्तर हैं।

2. खाली जगहों को भरिए–

(i) स्थल का एक संकरा भाग जो दो बड़े स्थलीय भागों को जोड़ता है ........... कहलाता है।
(ii) पानी का संकरा भाग जो दो बड़ी जलराशियों को एक–दूसरे से जोड़ता है ..............  कहलाता है।
(iii) चंद्रमा पर हवा और पानी नहीं होने से वहां ................. संभव नहीं है।
उत्तर: (i) स्थल संधि/स्थलडमरूमध्य, (ii) जलडमरूमध्य, (iii) जीवन

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।
i. पृथ्वी पर जीवन का क्या कारण है?
उत्तर: पृथ्वी ग्रह पर जीवधारियों के लिए जल, वायु, आवश्यक गैसें, अन्न उत्पादन के लिए मिट्टी, अनुकूल परिस्थितियां आदि मौजूद हैं। जिस कारण पृथ्वी पर जीवन संभव है।

ii. पृथ्वी पर प्रमुख परिमंडल कौन-कौन से हैं?
उत्तर: पृथ्वी पर प्रमुख तीन परिमंडल हैं, जो निम्नवत है–
जलमंडल, स्थलमंडल और वायुमंडल।

iii. पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए।
उत्तर: पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम निम्नवत हैं, जिनकी संख्या सात है –
एशिया महाद्वीप, अफ्रीका महाद्वीप, यूरोप महाद्वीप,  ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप, अंटार्कटिका महाद्वीप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप।

iv. पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
उत्तर: पृथ्वी पर 71% जलमंडल एवं 29% स्थलमंडल है। अधिकांशतः भूभाग पर जल की मौजूदगी होने के कारण अंतरिक्ष से पृथ्वी ग्रह नीला रंग का दिखाई देता है इसलिए पृथ्वी को नीला ग्रह कहते हैं।

v. पृथ्वी के प्रमुख महासागरों के नाम लिखिए।
उत्तर: पृथ्वी के प्रमुख महासागरों के नाम निम्नवत हैं–
प्रशांत महासागर, आर्कटिक महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर।

vi. जैवमंडल किसे कहते हैं? इसका विस्तार कहां है?
उत्तर: पृथ्वी पर तीन परिमंडल हैं– स्थलमंडल,जलमंडल और वायुमंडल। इन तीनों मंडल के सम्मिलित रूप को जैवमंडल कहते हैं। जैवमंडल का विस्तार स्थल, जल और वायु में है, यथार्थ में पृथ्वी पर है।

vii. जीवन के लिए वायुमंडल आवश्यक है। कैसे?
उत्तर: जीवन जीने हेतु समग्र जीवधारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटक श्वसन की क्रिया है, जिसके लिए आवश्यक गैसें वायुमंडल से प्राप्त होती है। अनुकूल वातावरण, अनुकूल तापमान प्रत्येक जीवधारी के लिए अनिवार्य है, जो वायुमंडल से संभव हो पाता है। वायुमंडल के अंतर्गत ओजोन परत आते हैं जो हमें सूर्य की पराबैंगनी किरणों से रक्षा करती है आदि ऐसे बहुत सारे जरूरतें वायुमंडल के कारण पूर्ण होती है। अतः जीवन के लिए वायुमंडल आवश्यक है।

viii. स्थलमंडल किसे कहते हैं? यह क्यों उपयोगी है?
उत्तर: पृथ्वी का वह ऊपरी ठोस भाग जिसमें मिट्टी, कंकड़, पत्थर, पहाड़, मैदान, पठार इत्यादि सम्मिलित हैं, स्थलमंडल कहलाता है।स्थलमंडल पर रहने के लिए घर–मकान बनाते हैं, स्थलमंडल पर खेती–बाड़ी होती है। जीवन की बहुत सारी क्रिया–कलापें इस मंडल पर की जाती है, इसीलिए स्थलमंडल बहुत उपयोगी है।
ix. जलीय क्षेत्रों के जीव–जंतु एवं पौधे कौन-कौन से हैं? सूची बनाइए।
उत्तर: जलीय क्षेत्रों के जीव–जंतु एवं पौधे की सूची निम्नवत् है–
जलीय क्षेत्रों के जीव–जंतु एवं पौधे कौन-कौन से हैं? सूची बनाइए।, जलीय पेड़–पौधे एवं जीव–जंतु के नाम NCERT


No comments:

Post a Comment