12/22/21

प्रयोग के आधार पर क्रिया का वर्गीकरण| सामान्य क्रिया| सहायक क्रिया| सजातीय क्रिया हिंदी व्याकरण NCERT

 प्रयोग के आधार पर क्रिया का वर्गीकरण :

प्रयोग के आधार पर क्रिया का वर्गीकरण तीन तरह से किया गया है, जो निम्नवत् है–
(i) सामान्य क्रिया
(ii) सहायक क्रिया
(iii) सजातीय क्रिया

(i) सामान्य क्रिया –
जिस वाक्य के अंतर्गत एक सामान्य कार्य बतलाने के लिए एक हीं क्रिया पद प्रयुक्त होते हों तो वाक्य में प्रयुक्त उस क्रिया पद को सामान्य क्रिया कहा जाता है।
उदाहरण– श्याम दौड़ता है।
  • उपर्युक्त उदाहरणार्थ वाक्य "श्याम दौड़ता है" में एक सामान्य कार्य "दौड़ने" का बोध हो रहा है। साथ–हीं इस वाक्य में एक हीं क्रिया पद "दौड़ता" अर्थात् "दौड़ना" है। अतः प्रस्तुत वाक्य में शब्द "दौड़ता" सामान्य क्रिया के अंतर्गत आयेंगे।
सामान्य क्रिया के अन्य उदाहरण–
विकास खाता है।
दौलत पढ़ता है।
वेलोग नाचते हैं।
हम खाते हैं।
आप तैरते हो।
वे सब दौड़ते हैं।
  • उपर्युक्त सारे उदाहरणार्थ वाक्य में रेखांकित शब्द सामान्य क्रिया के उदाहरण हैं।

(ii) सहायक क्रिया–
जिस वाक्य के अंतर्गत मुख्य क्रिया की सहायता करने के लिए अन्य क्रिया प्रयुक्त की जाती है, उसी अन्य क्रिया को सहायक क्रिया कहते हैं।
उदाहरण– रहा है, रही है, रहे हैं, होगा, होगी, होंगे,  था, थी, थे इत्यादि।
वेलोग जा रहे हैं।
  • उपर्युक्त उदाहरणार्थ वाक्य "वेलोग जा रहे हैं" में शब्द "जा" अर्थात् "जाना" मुख्य क्रिया है। इस मुख्य क्रिया की सहायता के लिए "रहे हैं" शब्द को प्रयुक्त किया गया है। अतः इस वाक्य में शब्द "रहे हैं" सहायक क्रिया है।


(iii) सजातीय क्रिया –
जिस वाक्य में समान जाति की क्रिया होती है, वाक्य में प्रयुक्त उस समान जाति की क्रिया को सजातीय क्रिया कहते हैं।
उदाहरण– भारत ने लड़ाई लड़ी
  • उपर्युक्त उदाहरणार्थ वाक्य "भारत ने लड़ाई लड़ी" में शब्द "लड़ाई लड़ी" समान जाति के क्रिया हैं। अतः वाक्य में प्रयुक्त शब्द "लड़ाई लड़ी" सजातीय क्रिया के उदाहरण हैं।
सजातीय क्रिया के अन्य उदाहरण –
बछेंद्री पाल ने चढ़ाई चढ़ी
मेरे बाबू ने खाना खाया
उन्होंने गाना गाया
दुर्योधन चाल चल रहा है।
खिलाड़ी खेल खेल रहा है। आदि.
  • उपर्युक्त उदाहरणार्थ वाक्य में रेखांकित शब्द सजातीय क्रिया के उदाहरण हैं।

{नमस्कार प्रिय पाठकों मुझे उम्मीद है कि ये लेख आपको अच्छे लगे होंगे यदि अच्छे लगे हों तो इसे अन्य पाठकों के साथ अवश्य साझा ( share ) करें.} धन्यवाद...



No comments:

Post a Comment