12/22/21

विकारी शब्द का रूपांतरण| काल,वचन,लिंग और कारक के आधार पर NCERT

 विकारी शब्द का रूपांतरण–

विकारी शब्द को चार तरह से परिवर्तित किया जा सकता है, जो निम्नवत है–
(१.) काल के आधार पर परिवर्तन
(२.) वचन के आधार पर परिवर्तन
(३.) लिंग के आधार पर परिवर्तन
(४.) कारक के आधार पर परिवर्तन

(१.) काल के आधार पर परिवर्तन–
काल के आधार पर विकारी शब्द को वर्तमान काल, भूतकाल एवं भविष्यत् काल में रूपांतरित किया गया है। जैसा कि निम्न तालिका में दर्शाया गया है–

Vartmankal bhutkal bhabishyat kal ke vaky hindi vyakaran image


(२.) वचन के आधार पर परिवर्तन–
वचन के आधार पर विकारी शब्द को एकवचन और बहुवचन में रूपांतरित किया गया है, जैसा कि निम्न तालिका में दर्शाया गया है–
Ekvachan aur bahuvachan shabd hindi vyakaran image


(३.) लिंग के आधार पर परिवर्तन–
लिंग के आधार पर विकारी शब्द को पुल्लिंग और स्त्रीलिंग में रूपांतरित किया गया है, जैसा कि निम्न तालिका में दर्शाया गया है–
Striling aur pulling shabd hindi vyakaran image


(४.) कारक के आधार पर परिवर्तन–
कारक के आधार पर विकारी शब्द को विभक्ति चिह्न के द्वारा रूपांतरित किया जाता है। नीचे दो अलग–अलग वाक्य प्रस्तुत किए गए हैं, जिसमें साफ–साफ स्पष्ट है कि विभक्ति चिह्न के प्रयोग द्वारा विकारी शब्द को रूपांतरित किया गया है। कृपया निम्न वाक्य को ध्यानपूर्वक देखें–

राम ने श्याम को पत्र लिखा
  • उपर्युक्त उदाहरणार्थ वाक्य में "राम" कर्ता है, "श्याम" कर्म है और "पत्र लिखा" क्रिया है। जबकि नीचे के वाक्य में ऐसा नहीं है।

श्याम ने राम को पत्र का जवाब दिया
  • उपर्युक्त उदाहरणार्थ वाक्य में "श्याम" कर्ता है, "राम" कर्म है और "जवाब दिया" क्रिया है।

अतः उपर्युक्त दोनों वाक्य के विश्लेषण से ज्ञात होता है कि कारक के आधार पर भी विकारी शब्द में रूपांतरण होता है।

 कारक के प्रकार एवं उनकी विभक्ति चिह्न–

Karak avm uske bhed image hindi grammar


{नमस्कार प्रिय पाठकों मुझे उम्मीद है कि ये लेख आपको अच्छे लगे होंगे यदि अच्छे लगे हों तो इसे अन्य पाठकों के साथ अवश्य साझा ( share ) करें.} धन्यवाद...

No comments:

Post a Comment