2/09/22

कक्षा6 NCERT विज्ञान अध्याय-2 "भोजन में क्या–क्या आता है?" का संपूर्ण प्रश्न–उत्तर

 अभ्यास


1. सही विकल्प को चुनें।
(क) आलू में उपस्थित होता है–
(i) मंड             (ii) प्रोटीन 
(iii) वसा।       (iv) खनिज–लवण।
उत्तर: (i) मंड.

(ख) घेंघा रोग किसकी कमी से होता है–
(i) विटामिन–सी  (ii) कैल्शियम
(iii) आयोडिन   (iv) फॉस्फोरस
उत्तर: (iii) आयोडिन.

(ग) रूक्षांश के मुख्य स्रोत हैं–
(i) चावल          (ii) बेसन
(iii) जल          (iv) ताजे फल और सब्जियां
उत्तर: (iv) ताजे फल और सब्जियां.

(घ) भोजन में मंड परीक्षण के दौरान टिंक्चर आयोडिन के हल्के घोल की कुछ बूंदें मिलाने पर खाद्य–पदार्थ का रंग बदल जाता है–
(i) नीला                (ii) काला
(iii) नीला या काला  (iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (iii) नीला या काला.

(ङ) ऊर्जा देनेवाले पोषक–तत्त्व कहलाते हैं–
(i) वसा                        (ii) कार्बोहाइड्रेट
(iii) वसा एवं कार्बोहाइड्रेट (iv) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर: (iii) वसा एवं कार्बोहाइड्रेट.

इस अध्याय का संपूर्ण नोट्स के लिए👉👉 हमें क्लिक करें।

2. मिलान कीजिए।
क. विटामिन–ए             क. स्कर्वी
ख. विटामिन–बी            ख. रिकेट्स
ग. विटामिन–सी             ग. घेंघा रोग
घ. विटामिन–डी             घ. बेरी–बेरी
ङ आयोडिन                  ङ. दृष्टिहीनता
उत्तर:–
क.––––––––> ङ.
ख.––––––––> घ.
ग.–––––––––> क.
घ.–––––––––> ख.
ङ.–––––––––> ग.

3. इनमें सही कथन को (✓) अंकित कीजिए।
(क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर के पोषण की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।(×)

(ख) संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती है।(✓)

(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए।(✓)

(घ) शरीर को सभी पोषक–तत्त्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त है।(×)

4. दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम जिनमें निम्नलिखित पोषक–तत्त्व प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं।
(क) वसा (ख) मंड (ग) आहारी रेशे (घ) प्रोटीन
उत्तर:
(क) प्रचुर मात्रा में वसा के स्रोत वाले दो खाद्य पदार्थ–
(१.) सरसों तेल,   (२.) मूंगफली।

(ख) मंड के स्रोत वाले दो खाद्य–पदार्थ–
(१.) आलू,        (२.) मटर

(ग) आहारी रेशे के स्रोत वाले दो खाद्य–पदार्थ–
(१.) अनाज का चोकर,  (२.) सब्जी का रेशा

(घ) प्रोटीन के स्रोत वाले दो खाद्य–पदार्थ–
(१.) मूंग,       (२.) सोयाबीन।

5. निम्नलिखित के नाम लिखिए।

(क) पोषक–तत्त्व जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।
उत्तर: कार्बोहाइड्रेट और वसा हमारे शरीर को मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं

(ख) पोषक–तत्त्व जो हमारे शरीर की वृद्धि और सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
उत्तर: प्रोटीन और खनिज–लवण ये दो ऐसे पोषक–तत्त्व हैं, जो हमारे शरीर के लिए वृद्धि तथा सुरक्षा हेतु आवश्यक है।

(ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
उत्तर: विटामिन–ए हमारी अच्छी दृष्टि के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोषक–तत्त्व है।

(घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।
उत्तर: ‘कैल्शियम’ पोषक–तत्त्व अस्थियों के लिए आवश्यक है।

6. हमारे भोजन के मुख्य पोषक–तत्त्वों के नाम लिखिए।
उत्तर: हमारे भोजन के मुख्य पोषक–तत्त्वों के नाम कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज–लवण हैं। इनके अलावा भोजन में आहारी रेशे एवं जल भी होता है।

7. कुपोषण से आप क्या समझते हैं? इससे कैसे बचा जा सकता है?
उत्तर: जब शरीर को संतुलित भोजन नहीं मिल पाता अर्थात् शरीर को आवश्यक मात्रा में पोषक–तत्त्व की पूर्ति नहीं हो पाती तो इस स्थिति को कुपोषण कहा जाता है। कुपोषण से ग्रस्त व्यक्ति काफी कमजोर और दुबला–पतला होता है। उनके छाती में पसली की हड्डियां भी दिखाई देने लगती है।
               कुपोषण से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि व्यक्ति को संतुलित भोजन ग्रहण करना चाहिए। संतुलित भोजन के अंतर्गत भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज–लवण, विटामिन, वसा होने चाहिए। इस तरह के भोजन करने पर व्यक्ति स्वस्थ और मजबूत रहता है, उनके अंदर किसी भी तरह की आंतरिक या बाह्य रोग नहीं होते।
कक्षा6 NCERT विज्ञान अध्याय-2 "भोजन में क्या–क्या आता है?" का संपूर्ण प्रश्न–उत्तर| NCERT-Solutions-for-Class-6-Science-Chapter-2-in-Hindi-Medium


इस अध्याय का संपूर्ण नोट्स के लिए👉👉 हमें क्लिक करें।


No comments:

Post a Comment