1/21/22

कक्षा6 (BSEB) NCERT भूगोल अध्याय 4 "पृथ्वी के प्रमुख रूप" संपूर्ण प्रश्न–उत्तर

 1. सही विकल्प को चुनें।

i. बिहार में सोन नदी किस तरह के क्षेत्र से होकर गुजरती है?
(क) पहाड़ी क्षेत्र        (ख) पठारी क्षेत्र
(ग) मैदानी क्षेत्र       (घ) रेगिस्तानी क्षेत्र

ii. बाल्मीकीनगर बिहार के किस क्षेत्र में अवस्थित है?
(क) पश्चिमी क्षेत्र        (ख) पूर्वी क्षेत्र
(ग) दक्षिणी क्षेत्र         (घ) उत्तरी क्षेत्र

iii. धान की फसल के लिए उपयुक्त मिट्टी है–
(क) बलुआही मिट्टी     (ख) चिकनी मिट्टी
(ग) दोमट मिट्टी।         (घ) पर्वतीय मिट्टी

iv. पठार के ऊपर की सतह होती है–
(क) नुकीला।             (ख) सपाट
(ग) संकीर्ण।              (घ) ढालदार

v. पर्वतों के कितने प्रकार होते हैं?
(क) चार                   (ख) पांच
(ग) तीन                   (घ) दो

नोट:–उपर्युक्त प्रश्नों के विकल्प में हरे रंग से रंगे हुए विकल्प प्रश्नों के उत्तर हैं।

2. खाली जगहों को भरें–
i. बिहार का अधिकतर भाग .......... नदी के दोनों ओर मैदानी भाग के रूप में फैला है।
ii. .......... को संसार का छत कहा जाता है।
iii. पहाड़ों की लंबी श्रृंखला को ........... श्रेणी कहते हैं।
iv. शिमला और कश्मीर देश के प्रमुख ............ पर्यटन स्थल के उदाहरण हैं।
v. प्राकृतिक वातावरण के बदलते स्वरूप का मुख्य कारण बढ़ती ............ है

उत्तर :– (i) गंगा,  (ii) पामीर का पठार,  (iii) पर्वत,  (iv) पर्यटक केंद्र,  (v) जनसंख्या।

इस अध्याय का संपूर्ण सटीक नोट्स के लिए👉👉 हमें क्लिक करें।


3. सही मिलान करें।
(i) भ्रंशोत्थ पर्वत           (क) दक्कन क्षेत्र
(ii) वलित पर्वत            (ख) सतपुड़ा पहाड़ी
(iii) प्राचीन पठार          (ग) हंगरी का मैदान
(iv) निक्षेपात्मक मैदान   (घ) हिमालय
उत्तर :–
(i) भ्रंशोत्थ पर्वत –––– (ख) सतपुड़ा पहाड़ी
(ii) वलित पर्वत ––––  (घ) हिमालय
(iii) प्राचीन पठार –––  (क) दक्कन क्षेत्र
(iv) निक्षेपात्मक मैदान– (ग) हंगरी का मैदान

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें–
(i) मैदानी क्षेत्र की क्या-क्या विशेषताएं होती हैं?
उत्तर: मैदानी क्षेत्र की विशेषताएं निम्नलिखित हैं–
  1. मैदानी क्षेत्र में जीवन–यापन के लिए भोजन, जल, आवास एवं परिवहन की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होते हैं।
  2. मैदानी क्षेत्र में सड़कमार्ग और रेलमार्ग का निर्माण करना अति सुलभ होता है।
  3. मैदानी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के मिट्टी पाए जाते हैं। जैसे–दोमट मिट्टी, चिकनी मिट्टी, दलदली मिट्टी आदि जो विभिन्न प्रकार के फसल के लिए बहुत उपजाऊ मिट्टी है।
  4. मानव जीवन के लिए सर्वोत्कृष्ट स्थल के भाग– मैदानी क्षेत्र हैं।
(ii) सड़क निर्माण का कार्य किस क्षेत्र में आसान होगा और क्यों?
उत्तर: सड़क निर्माण का कार्य मैदानी क्षेत्र में आसान होगा। क्योंकि मैदानी क्षेत्र में मिट्टी की बहुलता होती है जिस पर सड़क निर्माण के लिए किसी विशेष प्रकार की मशीन की आवश्यकता नहीं होती जिससे खर्च भी कम पड़ता है। यदि पठारीय क्षेत्र या पर्वतीय क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य आरंभ किया जाए तो विशेष मशीन द्वारा पहाड़ को तोड़ कर सड़कमार्ग बनाने में मैदानी क्षेत्र की अपेक्षा ज्यादा खर्च पड़ेगा और कार्य विस्तार भी बढ़ जाएगा। अतः सड़कमार्ग का निर्माण कार्य पठार या पर्वत की अपेक्षाकृत मैदानी क्षेत्र में अधिक सुलभ होगा।

(iii) पर्वत,पठार और मैदान के दोहन से इस पर क्या प्रभाव पड़ा है?
उत्तर: पर्वत, पठार और मैदान के दोहन से सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव पर्यावरण पर पड़ा है। जनसंख्या वृद्धि के कारण आवास हेतु पहाड़ों पर्वतों को काटा जा रहा है जिससे जंगल की भी सफाई होती जा रही है। फलतः जंगली जीव–जंतु, पशु–पक्षी की संख्या में कमी होती जा रही है जिसका मुख्य कारण मैदान, पठार, पर्वत का दोहन है। जंगल की छटनी के कारण बारिश का भी अभाव होने लगा है जिसका प्रतिकूल प्रभाव किसानों पर हो रहा है। आज पृथ्वी पर प्रदूषण का एक मुख्य कारण के अंतर्गत मैदान, पर्वत, पठार का दोहन भी शामिल है।

(iv) मैदान में ही अधिक लोग क्यों बसते हैं?
उत्तर: मैदान में जीवन–पोषण हेतु मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सहूलियत से हो जाती है। पठार और पर्वत की अपेक्षा मैदान न ही अधिक ऊंचा और न ही अधिक नीचा होता है अर्थात समतल होता है। जिससे यहां आवास, कृषि कार्य, अन्य सारी दैनिक क्रियाकलाप बहुत सुलभ हो जाता है। सड़कमार्ग, रेलमार्ग हेतु कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता है। अतः जीवन की अधिकांशतः आवश्यकताओं की पूर्ति मैदानी क्षेत्र से सुलभ हो पाता है, इसलिए मैदानी क्षेत्र में अधिक लोग बसना पसंद करते हैं।

(v) पर्वत कितने प्रकार के होते हैं? सभी के नाम लिखें।
उत्तर: पर्वत तीन प्रकार के होते हैं, जो निम्नवत है–
  1. वलित पर्वत
  2. भ्रंशोत्थ पर्वत
  3. ज्वालामुखी पर्वत।
इस अध्याय का संपूर्ण सटीक नोट्स के लिए👉👉 हमें क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें–

No comments:

Post a Comment