2/28/22

Bihar board class 6 science solution chapter 7 ‘पेड़ पौधे की दुनिया’

 1. निम्न के चित्र बनाएँ :

(क) मूसला जड़    (ख) रेशेदार जड़    (ग) पत्ती

उत्तर : (क) मूसला जड़ का चित्र निम्नवत है–
Bihar board class 6 science solution chapter 7 ‘पेड़ पौधे की दुनिया’, मूसला जड़ ,musla jar, musala jad


(ख) रेशेदार जड़ का चित्र निम्नवत है–
Bihar board class 6 science solution chapter 7 ‘पेड़ पौधे की दुनिया’,रेशेदार/ झकड़ा जड़,reshedar jad,jhakda jad


(ग) पत्ती का चित्र निम्नवत है–
Bihar board class 6 science solution chapter 7 ‘पेड़ पौधे की दुनिया’,पत्ती का चित्र,

इस अध्याय का संपूर्ण नोट्स के लिए 👉👉हमें क्लिक करें।

2. यदि किसी पौधे की पत्ती में समानांतर शिरा–विन्यास हो तो उसकी जड़ें किस प्रकार की होंगी?
उत्तर : रेशेदार जड़।

3. यदि किसी पौधे की जड़ झकड़ा हो तो उसकी पत्ती का शिरा–विन्यास किस प्रकार का होगा?
उत्तर : जालिका शिरा–विन्यास.

4. निम्न में से जालिका रूपी शिरा–विन्यास एवं समानांतर शिरा–विन्यास वाली पत्तियों का अलग–अलग समूह बनाएं।
धान, गेहूं, मक्का, पीपल, आम, धनिया, तुलसी
उत्तर: जालिका रूपी शिरा–विन्यास वाली पत्तियां–
पीपल, आम, धनिया, तुलसी.
समानांतर शिरा–विन्यास वाली पत्तियां–
धान, गेहूं, मक्का.

5. पौधे में जड़ का क्या कार्य है?
उत्तर: पौधे में जड़ का कार्य निम्न है–
  • जल मिट्टी को मजबूती से पकड़ कर रखता है जिससे पेड़ पौधे को खड़े रहने में सहायता मिलती है तथा मिट्टी को कटने (कटाव) से बचाती है।
  • जड़ मिट्टी में मौजूद जल एवं खनिज लवणों को अवशोषित करती है।
  • कुछ पौधों की जड़ें भोजन को संग्रहित कर भी रखते हैं।
6. तना के दो कार्य बताएँ?
उत्तर : तना के दो कार्य निम्नवत हैं–
  1. तना पौधों को आकृति प्रदान करता है।
  2. तना जल, खनिज लवण एवं भोजन को पौधे के विभिन्न भागों तक पहुंचाने का एक मार्ग है।
7. जड़ के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर : जड़ दो प्रकार के होते हैं, जो निम्नवत है–
(i) मूसला जड़ एवं
(ii) रेशेदार जड़ / झकड़ा जड़.

8. जड़ के दो मुख्य कार्य बताइए।
उत्तर: जड़ के दो मुख्य कार्य निम्नवत हैं–
  1. जड़ मिट्टी को मजबूती से पकड़ कर रखता है जिससे पौधों को खड़ा रहने में सहायता मिलती है।
  2. यह मिट्टी में मौजूद जल एवं खनिज लवणों को अवशोषित करती है।
9. पत्तियों के दो मुख्य कार्य बताइए।
उत्तर: पत्तियों के दो मुख्य कार्य निम्नवत है–
  1. पत्ती प्रकाश–संश्लेषण की क्रिया द्वारा भोजन का निर्माण करती है।
  2. पत्ती वाष्पोत्सर्जन की क्रिया करती है, जिसमें जल की बूंदें पत्ती से जलवाष्प के रूप में निकलती है।
10. यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा–विन्यास किस प्रकार का होगा?
उत्तर: पौधे की जड़ रेशेदार होने पर उस पौधे की पत्ती में जालिका शिरा–विन्यास होगी।

11. यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा–विन्यास हो तो उसकी जड़ें किस प्रकार की होंगी?
उत्तर: मूसला जड़।

12. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

क.  जड़ें मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं: मूसला जड़ एवं ............ जड़।
ख.  जड़ें मिट्टी से जल एवं ......... का अवशोषण करती हैं।
ग.   पौधों को तीन वर्गों में बांटा जा सकता है–शाक, झाड़ी एवं ....…..।
घ.  झकड़ा जड़ का दूसरा नाम ............. जड़ है।
ङ.  जिन पत्तियों में शिराएं एक दूसरे के समानांतर होती हैं, उसे ............... शिरा–विन्यास कहते हैं।
उत्तर :–
क. रेशेदार जड़ / झकड़ा जड़.
ख. खनिज लवण
ग. वृक्ष
घ. रेशेदार जड़
ङ. समानांतर.

13. सही विकल्प चुनिए:
क. आम है–
1.शाक,     2.झाड़ी,     3.वृक्ष,     4.कोई नहीं।

ख. पत्तियां जल का उपयोग बनाने के लिए करती हैं–
1.भोजन   2.वाष्पोत्सर्जन    3.ऑक्सीजन    4.सभी में

ग. जल की बूंदें पत्तियों से जलवाष्प के रूप में निकलती हैं। इस क्रिया को कहते हैं–
1.वाष्पोत्सर्जन           2.प्रकाश–संश्लेषण
3.ऑक्सीकरण          4.इनमें से कोई नहीं।

घ. मक्के के बीज में एक ही बीजपत्र होता है। अतः इसे ............... कहते हैं।
उत्तर :–
क. – (3.) वृक्ष
ख. – (4.) सभी में
ग. – (1.) वाष्पोत्सर्जन
घ. – एकल–बीजपत्री.

परियोजना कार्य :
क. सूखी पत्तियों की एक प्रदर्शनी तैयार करें।
उत्तर:–

ख. मूसला जड़ एवं झकड़ा जड़ की एक प्रदर्शनी तैयार करें।
उत्तर:– मूसला जड़–


झकड़ा जड़–

No comments:

Post a Comment