1/31/22

कक्षा6 NCERT विज्ञान अध्याय-1 "भोजन कहां से आता है?" का संपूर्ण प्रश्न–उत्तर

 

अभ्यास

1. क्या सभी जीव–जंतु एक ही प्रकार का भोजन करते हैं?
उत्तर: नहीं, सभी जीव जंतु भिन्न–भिन्न प्रकार के भोजन ग्रहण करते हैं। कोई जीव–जंतु शाकाहारी होते हैं, तो कोई मांसाहारी, तो कोई सर्वाहारी प्रकार के जीव–जंतु होते हैं।

2. चार पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए उनके कौन–से भाग का उपयोग हम भोजन में करते हैं?
उत्तर: चार पौधों के नाम निम्न सारणी में दर्शाया गया है, जिनके विभिन्न भागों का उपयोग हम भोजन के रूप में करते हैं–

इस अध्याय का संपूर्ण सटीक नोट्स के लिए👉👉 हमें क्लिक करें

3. चार जंतुओं के नाम लिखिए और उनसे प्राप्त भोज्य पदार्थों को बताइए।
उत्तर: चार जंतुओं के नाम एवं उनसे प्राप्त भोज्य पदार्थों का नाम निम्नवत है–



4. दूध से निर्मित भोज्य पदार्थों का नाम लिखिए।
उत्तर: दूध से निर्मित भोज्य पदार्थों के नाम निम्नवत हैं–
  1. दही (curd)
  2. मक्खन (butter)
  3. घी (ghee)
  4. पेड़ा (peda)
  5. पनीर (cheese)
  6. खुआ/खोआ (khua/khoa)
  7. बर्फ–मलाई (ice–cream)
  8. छैना मुर्की (chena murki)
  9. खीर (kheer)
  10. सेवई (vermicelli).

5.  मिलान कीजिए

      कॉलम–1                  कॉलम–2
क. शाकाहारी             क. मांसाहारी जंतु है।
ख. शेर और बाघ         ख. जंतु उत्पाद है।
ग. दूध, अण्डा, मांस     ग. मधुमक्खी के छत्ते से प्राप्त होता है।
घ. शहद                    घ. पादप एवं पादप उत्पाद खाते हैं।

उत्तर: कॉलम–1       कॉलम–2
         (क) –––––––> (घ)
         (ख) –––––––> (क)
         (ग) –––––––> (ख)
         (घ) –––––––> (ग).


6. दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति उपयुक्त शब्दों से कीजिए ।
( गन्ना, सर्वाहारी, ऊर्जा, शाकाहारी )

(क) हमें शक्कर .............. से प्राप्त होती है।
(ख) बंदर ..................  जंतु है।
(ग) भोजन से हमें .................... मिलती है।
(घ) मनुष्य एवं तिलचट्टा .................. जंतु हैं।

उत्तर: (क) गन्ना, (ख) शाकाहारी, (ग) ऊर्जा,  (घ) सर्वाहारी।

इस अध्याय का संपूर्ण सटीक नोट्स के लिए👉👉 हमें क्लिक करें

7. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:

(शाकाहारी, पादप, दूध, मांसाहारी)

(क) बाघ ............ है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(ख) हिरण केवल पादप–उत्पाद खाता है और इसलिए इसे .............. कहते हैं।
(ग) तोता केवल ........... उत्पाद खाता है।
(घ) जो ................. हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जंतु–उत्पाद है।
उत्तर: (क) मांसाहारी, (ख) शाकाहारी, (ग) पादप, (घ) दूध.

इन्हें भी पढ़ें👉👉

No comments:

Post a Comment