अभ्यास
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–
(1) जल में चीनी .......... है।
(2) .......... पदार्थ से होकर प्रकाश अंशतः पार करता है।
(3) कुछ गैसें जल में ............. है।
(4) कुछ पदार्थ ठंडे पानी में .......... और गरम पानी में .......... घुलते हैं।
उत्तर: (1) घुलनशील, (2) पारभाशी, (3) घुलनशील, (4) कम ; ज्यादा
2. स्तंभ ‘अ’ का स्तंभ ‘ब’ से सही मिलान कीजिए –
स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
(i) विलेय (क) नमक, चीनी
(ii) अविलेय (ख) प्रायः धातु होते हैं
(iii) घोलक/विलायक (ग) ऑक्सीजन
(iv) चमकवाले पदार्थ (घ) लोहा, रेत आदि
(v) जल में विलीन गैस (ङ) जल
उत्तर :–
(i) –––––––––> (क)
(ii) ––––––––> (घ)
(iii) ––––––––> (ङ)
(iv) ––––––––> (ख)
(v) –––––––––> (ग)
3. निम्न वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(i) वह पदार्थ जो आसानी से दबाये या खरोंचे जा सकते हैं, ............ पदार्थ है।
(कोमल / कठोर)
(ii) हमारे हाथ में तैलीय पेंट या अलकतरा लग जाता है, तो इसे हम ............ से साफ करते हैं।
(जल / केरोसीन तेल)
(iii) वे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुओं को देखा जा सकता है, ............. कहलाते हैं।
(पारदर्शी / अपारदर्शी)
(iv) वे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुओं को नहीं देखा जा सकता है, ............... कहलाते हैं।
(अपारदर्शी / पारदर्शी)
(v) पानी पर तैरनेवाली वस्तुएं ........... तथा पानी में डूब जानेवाली वस्तुएं ........... होती हैं।
(भारी / हल्की)
उत्तर:–
(i) कोमल, (ii) केरोसीन तेल,
(iii) पारदर्शी,
(iv) अपारदर्शी, (v) हल्की ; भारी
4. सही विकल्प चुनिए–
(i) निम्न में कोमल पदार्थ हैं–
(क) साबुन (ख) रबड़ (ग) लकड़ी (घ) लोहा
(ii) निम्न पदार्थ में चमक होती हैं–
(क) लोहा (ख) तांबा (ग) सोना (घ) लकड़ी
(iii) निम्न में कौन-कौन से पदार्थ जल के अलावा भी घोलक हो सकता है–
(क) तेल (ख) तारपीन का तेल
(ग) केरोसीन तेल (घ) सरसों का तेल
(iv) वह घोल जिसमें घुल्य पदार्थ की और मात्रा घुलने की क्षमता नहीं होती, कहलाता है–
(क) संतृप्त घोल (ख) असंतृप्त घोल
(ग) हल्का घोल (घ) गाढ़ा घोल
(v) वैसे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुएं या चीजें अस्पष्ट रूप से या धुंधली दिखाई देती हैं, कहलाते हैं–
(क) पारदर्शी (ख) अपारदर्शी
(ग) पारभासी (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:–
(i)– (ख) रबड़,
(ii)– (ग) सोना (वास्तव में लोहा और तांबा भी चमकदार पदार्थ है लेकिन विकल्प में सबसे ज्यादा चमकदार पदार्थ सोना है.)
(iii)– (ग) केरोसीन तेल,
(iv)– (क) संतृप्त घोल,
(v)– (ग) पारभाषी.
5. प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर :– प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं के नाम निम्नवत हैं–
बाल्टी, कुर्सी, प्लास्टिक का थैला, खिलौना, बोतल, डिब्बा, वाटर स्टोरेज टैंक, चम्मच, कलम, टब, ड्रॉम, गिलास, थाली, कटोरा, रस्सी, बोड़ी, टेबुल इत्यादि।
6. जल में तैरनेवाली तथा डूबनेवाली वस्तुओं का समूह बनाएं।
उत्तर :–जल में तैरनेवाली तथा डूबने वाली वस्तुओं का समूह निम्न तालिका के अंतर्गत दर्शाया गया है–
7. पारभासी, पारदर्शी एवं अपारदर्शी वस्तु में अंतर बताएं।
उत्तर :– पारभाषी, पारदर्शी एवं अपारदर्शी वस्तु में निम्नलिखित अंतर है–
8. विलेय एवं अविलेय से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:–
विलेय–
ऐसे पदार्थ जो जल में पूर्णतः घूलकर जल में हीं विलीन हो जाते हैं, उसे विलेय पदार्थ/घुलनशील पदार्थ कहे जाते हैं। इस प्रकार से जो पदार्थ जल में घुल जाते हैं, उस पदार्थ को जल में विलेय (घुलनशील) समझा जाता है।
अविलेय–
ऐसे पदार्थ जो जल में नहीं घुल पाते, उसे अविलेय पदार्थ/अघुलनशील पदार्थ कहा जाता है। इस प्रकार से जो पदार्थ जल में नहीं घुल पाते, उस पदार्थ को जल में अविलेय (अघुलनशील) समझा जाता है।
9. संतृप्त घोल किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:– पानी (घोलक) की निश्चित मात्रा में किसी पदार्थ की अधिकतम मात्रा घुलने पर जो घोल बनता है, उसे संतृप्त घोल कहते हैं।
उदाहरण– चीनी का घुलना।
इस अध्याय का संपूर्ण नोट्स के लिए👉👉 हमें क्लिक करें
No comments:
Post a Comment