1.सही विकल्प को चुने–
(i) समदिवा रात्रि होते हैं–
(क)22जून एवं 21सितम्बर (ख)21मार्च व 21जून
(ग)21मार्च एवं 23सितम्बर(घ)21sep,21dec
(ii) सबसे बड़ा दिन होता है–
(क) 21 जून (ख) 22 जून
(ग) 25 दिसम्बर (घ) 22 दिसंबर
(iii) पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी है–
(क)321/2°(ख)331/2°(ग)671/2°(घ)231/2°
(iv) शीतोष्ण कटिबंध में–
(क) बहुत गर्मी पड़ती है (ख) कम गरमी पड़ती है
(ग) बहुत बरसात होती है (घ)अधिक ठंड,कम गर्म
(v) जहां सालों भर गरमी पड़ती है वह क्षेत्र कहलाता है–
(क) शीतोष्ण कटिबंध (ख) उष्ण कटिबंध
(ग) ध्रुव (घ) विषुवत रेखा पर
(vi) पृथ्वी आकार में चंद्रमा से–
(क) छोटी है (ख) बड़ी है
(ग) समान है (घ) इनमें से कोई नहीं
(vii) चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?
(क) राकेश शर्मा (ख) यूरी गागरिन
(ग) तेन सिंह (घ) नील आर्मस्ट्रांग
नोट:–उपर्युक्त प्रश्नों के विकल्प में हरे रंग से रंगे हुए विकल्प प्रश्नों के उत्तर हैं।
2. खाली जगहों को भरिए–
(i) उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को मिलने वाली काल्पनिक रेखा .......... कहलाती है
(ii) पृथ्वी की ........ गति के कारण दिन–रात होते हैं
(iii) विषुवतीय प्रदेश में सूर्य की किरणें सालों भर ........... पड़ती हैं
(iv) पृथ्वी ........ से ......... की ओर घूमती है।
उत्तर: (i) अक्ष, (ii) दैनिक, (iii) तीव्र, (iv) पश्चिम;पूरब
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।
(i) ध्रुवों पर छह महीने लगातार दिन और रात क्यों होते हैं?
उत्तर: उत्तरी ध्रुव पर सूर्य का प्रकाश लगातार 6 महीने पड़ता है जिससे यहां छः महीने लगातार दिन रहता है ठीक उसी समय दक्षिणी ध्रुव में अंधेरा होता है यही कारण है कि ध्रुवों में लगातार 6 महीने रात एवं 6 महीने का दिन होता है।
(ii) दैनिक गति और वार्षिक गति में क्या अंतर है?
उत्तर: दैनिक गति में पृथ्वी ग्रह अपने अक्ष पर घूमकर 24 घंटे में एक चक्कर पूर्ण करती है जबकि वार्षिक गति में पृथ्वी ग्रह घूर्णन गति करते हुए सूर्य के चारों तरफ घूमकर 365 दिन में एक चक्कर पूर्ण करती है, इसे परिभ्रमण गति भी कहते हैं।
(iii) 'अक्ष' किसे कहते हैं?
उत्तर: पृथ्वी ग्रह पर उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को ‘अक्ष’ कहते हैं।
(iv) पृथ्वी किस दिशा में घूमती है?
उत्तर: पृथ्वी ग्रह पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर घूमती है।
(v) पृथ्वी के किस भाग में सबसे कम गर्मी पड़ती है और क्यों?
उत्तर: पृथ्वी के उस भाग का नाम शीतोष्ण कटिबंध की पेटी है जहां सबसे कम गर्मी पड़ती है। इसका कारण है कि पृथ्वी की गोलाकार सतह के कारण सूर्य की किरणें तिरछी होती जाती है और बड़े हिस्से में फैल जाती है एवं शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में बहुत कम किरणें का आघात होता है जिस कारण इस क्षेत्र में गर्मी भी सबसे कम पड़ती है।
(vi) पृथ्वी पर कितने कटिबंध हैं? कटिबंधों में सूर्य के प्रकाश की क्या स्थिति होती है?
उत्तर: पृथ्वी पर कुल 3 कटिबंध हैं। उष्ण कटिबंध में सूर्य की किरणें लगभग हमेशा सीधी पड़ती है।शीतोष्ण कटिबंध और शीत कटिबध में सूर्य का प्रकाश तिरछा पड़ता है।
4. पता कीजिए ।
(i) विषुवत रेखा किन–किन देशों से होकर गुजरती है?
उत्तर: विषुवत रेखा कुल 13 देशों से होकर गुजरती है जो निम्नवत् है–
युगांडा, केन्या, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य, किरिबाती साओतोम, इक्वाडोर, ब्राजील, पिनसिप, कोलंबिया, गैबन, मालदीव, सोमालिया, इंडोनेशिया।
(ii) शीत कटिबंध में स्थित कुछ देशों के नाम ।
उत्तर: शीत कटिबंध में स्थित कुछ देशों के नाम निम्नवत् हैं–
स्वीडन, रूस, फिनलैंड, नॉर्वे, डेनमार्क, जर्मनी।
(iii) शीतोष्ण कटिबंध में स्थित कुछ देशों के नाम।
उत्तर: शीतोष्ण कटिबंध में स्थित कुछ देशों के नाम निम्नवत् हैं–
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पश्चिमी यूरोप, दक्षिण अमेरिका के दक्षिण–पश्चिमी क्षेत्र और दक्षिण–पूर्वी क्षेत्र, उत्तरी अमेरिका के उत्तर–पश्चिमी क्षेत्र।
5. दिए गए चित्र में सही स्थान पर कटिबंधों के नाम लिखिए।
उत्तर: उपयुक्त स्थान पर कटिबंध के नाम दर्शाए गए हैं–
1= उष्ण कटिबंध
2= उत्तरी समशितोष्ण कटिबंध
3= उत्तरी शीत कटिबंध
1’= उष्ण कटिबंध
2’= दक्षिणी समशितोष्ण कटिबंध
3’= दक्षिणी शीत कटिबंध
No comments:
Post a Comment