12/31/21

कक्षा–6 भूगोल NCERT "हमारा सौरमंडल" संपूर्ण प्रश्न–उत्तर

 1.  सही विकल्प को चुनें–

(i) राशियों की कुल संख्या कितनी है?
(क) 5                     (ख) 12
(ग) 8                      (घ) 27

(ii) सूर्य की आकृति कैसी है?
(क) गोल                  (ख) चिपटी
(ग) वर्गाकार            (घ) आयताकार

(iii) सौर परिवार का मुखिया कौन है?
(क) पृथ्वी                 (ख) चंद्रमा
(ग) सूर्य                    (घ) नक्षत्र

(iv) ग्रहों की कुल संख्या कितनी है?
(क) 8                      (ख) 9
(ग) 12                     (घ) 27

(v) सप्तर्षि कितने तारों का समूह है?
(क) 27                    (ख) 8
(ग) 12                     (घ) 7

नोट:– उपर्युक्त प्रश्नों के विकल्प में हरे रंग से रंगे हुए विकल्प प्रश्नों के उत्तर हैं।

2. खाली जगहों को भरिए–
(i) पृथ्वी एक नक्षत्र को ........ दिनों में पार करती है।
(ii) विषुवत रेखा पर ध्रुवतारा ....... पर दिखाई पड़ता है।
(iii) मंगल और ....... ग्रह के बीच क्षुद्रग्रह पाए जाते हैं।
(iv) वृहस्पति के ....... उपग्रह हैं।
(v) सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक ....... में पहुंचता है।
उत्तर: (i) 14, (ii) क्षितिज, (iii) वृहस्पति, (iv) 79, (v) 8 मिनट

कक्षा–6 NCERT भूगोल अध्याय–1, हमारा सौरमंडल का संपूर्ण नोट्स के लिए यहां क्लिक करें– हमें क्लिक करें


3. निम्न प्रश्नों के उत्तर दें–

(i) सूर्य से दूरी के अनुसार विभिन्न ग्रहों के नाम लिखिए।
उत्तर : सूर्य से दूरी के अनुसार विभिन्न ग्रहों के नाम निम्नवत् हैं–
नेपच्यून (वरुण), यूरेनस (अरुण), शनि, बृहस्पति, मंगल, पृथ्वी, शुक्र और बुध।

(ii) सूर्य से सबसे नजदीकी ग्रह का क्या नाम है?
उत्तर: सूर्य से सबसे नजदीकी ग्रह का नाम बुध ग्रह है।

(iii) सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन–सा है?
उत्तर: सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति ग्रह है।

(iv) पृथ्वी के निकटवर्ती ग्रह कौन-कौन से हैं?
उत्तर: पृथ्वी के निकटवर्ती ग्रह शुक्र और मंगल हैं।

(v) उस ग्रह का क्या नाम है जिसके चारों और छल्ले पाए जाते हैं?
उत्तर:शनि ग्रह एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसके चारों और छल्ले पाए जाते हैं।

(vi) सौरमंडल का कौन सा ग्रह आपको सबसे अलग लगा और क्यों?
उत्तर: सौरमंडल का शुक्र ग्रह और अरुण ग्रह सबसे अलग लगा। क्योंकि ये दो ग्रह ऐसे ग्रह हैं जो अन्य ग्रह की अपेक्षा विपरीत दिशा में सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं।

(vii) पृथ्वी के उपग्रह का क्या नाम है?
उत्तर: पृथ्वी के उपग्रह का नाम चंद्रमा है।

(viii) वे कौन–कौन से ग्रह हैं जो पृथ्वी के घूमने की विपरीत दिशा में घूमते हैं?
उत्तर: पृथ्वी के घूमने की विपरीत दिशा में घूमने वाले दो ग्रह हैं जिनका नाम है– शुक्र ग्रह और अरुण ग्रह

(ix) आकाशगंगा क्या है?
उत्तर: आकाश में दूर-दूर तक रास्ते की तरह असंख्य तारों की चौड़ी गुच्छे फैली हुई होती है जो सफेद चमकदार पट्टी की तरह दिखती है जिसे आकाशगंगा कहते हैं।

कक्षा–6 NCERT भूगोल अध्याय–1, हमारा सौरमंडल का संपूर्ण नोट्स के लिए यहां क्लिक करें– हमें क्लिक करें

4. आकाशीय पिंड एवं दी गई विशेषताओं का सही मिलान कीजिए–
उत्तर: आकाशीय पिंड एवं दी गई विशेषताओं का सही मिलान  निम्नवत् है–
(i) बुध– (ग) सबसे छोटा ग्रह।
(ii) पृथ्वी– (घ) नीला ग्रह।
(iii) चंद्रमा– (ख) पृथ्वी का उपग्रह।
(iv) उल्कापिंड–(ङ) आकाश में चक्कर लगाने वाले पत्थरों के छोटे टुकड़े।
(v) आकाशगंगा– (च) लाखों तारों का समूह।
(vi) ब्रह्मांड– (क) लाखों आकाशगंगा का समूह।

5. आपस में चर्चा कीजिए और लिखिए–
(i) कई तारे सूर्य से बड़े हैं फिर भी छोटे क्यों दिखाई देते हैं?
उत्तर: सौरमंडल में कई तारे सूर्य से बड़े हैं फिर भी बहुत छोटे दिखाई पड़ते हैं क्योंकि पृथ्वी से कई तारे अरबों खरबों किलोमीटर दूर स्थित है। पृथ्वी से इतनी दूर स्थित होने के कारण ये तारे पृथ्वी पर से बहुत छोटे दिखाई देते हैं जबकि पृथ्वी के सबसे निकट का तारा सूर्य है इसलिए सूर्य अन्य तारों की अपेक्षा पृथ्वी पर से बड़े दिखते हैं।

(ii) तारे आकाश में ही हैं फिर भी दिन में क्यों नहीं दिखाई देते?
उत्तर: सौरमंडल में तारे सदैव टिमटिमाते रहते हैं फिर भी यह दिन में पृथ्वी पर से दिखाई नहीं देता है। इसका कारण यह है कि अन्य तारे की अपेक्षा सूर्य का प्रकाश बहुत तीव्र है परिणामस्वरूप सूर्य का तीव्र प्रकाश टिमटिमाते हुए तारे के प्रकाश को ढंक देता है, जिस कारण पृथ्वी पर से दिन में सूर्य का तीव्र प्रकाश दिखलाई पड़ता है और इस प्रकाश के प्रभाव से तारे नज़र नहीं आते हैं।

(iii) चंद्रमा तारों से छोटा है फिर भी हमें बड़ा दिखाई क्यों देता है?
उत्तर: चंद्रमा का अपेक्षाकृत तारे आकार में बड़े हैं लेकिन यह पृथ्वी से बहुत दूर स्थित है जिस कारण तारे चंद्रमा से बड़े होने के बावजूद भी पृथ्वी पर से छोटा दिखाई पड़ता है। विलोमतः चंद्रमा का आकार तारे के आकार से छोटा होने के कारण भी यह पृथ्वी पर से बड़ा दिखाई देता है  क्योंकि चंद्रमा तारे की अपेक्षा पृथ्वी के बहुत नजदीक स्थित है।

(iv) अगर किसी आकाशीय पिंड में प्रकाश न हो तो वह हमें नजर आएगा? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर: यदि किसी आकाशीय पिंड में प्रकाश न हो तो वह आकाशीय पिंड हमें नजर नहीं आयेगा। क्योंकि जब तक उस आकाशीय पिंड का प्रकाश हमारे आखों तक नहीं पहुंचता है तब तक हम उस आकाशीय पिंड को नहीं देख सकते हैं। अतः किसी आकाशीय पिंड में प्रकाश नहीं होने के कारण वह आकाशीय पिंड हमें नजर नहीं आयेगा।

6. इनमें किन–किन आकाशीय पिंडों के नाम छुपे हैं–
Class6 hamara sourmandal questions answer geography


उत्तर: उपर्युक्त सारणी में छिपे हुए आकाशीय पिंड के नाम–
सूर्य, बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, वृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण।
कृपया आप उपर्युक्त सारणी में और भी आकाशीय पिंडों के नाम को ढूंढने का प्रयास करें ।


कक्षा–6 NCERT भूगोल अध्याय–1, हमारा सौरमंडल का संपूर्ण नोट्स के लिए यहां क्लिक करें– हमें क्लिक करें

No comments:

Post a Comment