भाषा के अंग :
भाषा के मुख्यतः तीन अंग होते हैं, जो निम्नवत् है –
(i) वर्ण
(ii) शब्द
(iii) वाक्य
(i) वर्ण –
भाषा की सबसे छोटी लिखित इकाई को वर्ण कहा जाता है।
- ध्वनि से वर्ण का निर्माण होता है।
- ध्वनि के लिखित रूप को भी वर्ण कहे जाते हैं अर्थात् आवाज का लिखित रूप वर्ण है। अतः इसका कोई अर्थ नहीं होता।
महत्वपूर्ण बिंदु :–
- भाषा को सबसे छोटी इकाई/अंग– वर्ण होता है।
- भाषा की सबसे छोटी लिखित इकाई – वर्ण होती है।
- भाषा की सबसे छोटी मौखिक इकाई – ध्वनि होती है।
- अर्थ के आधार पर भाषा की सबसे छोटी इकाई – शब्द होती है।
- भाव/ भावार्थ के आधार पर भाषा की सबसे छोटी इकाई – वाक्य होती है।
- अर्थ के आधार पर भाषा के दो इकाई हैं– शब्द और वाक्य ।
(ii) शब्द –
दो या दो से अधिक वर्णों के सार्थक योग को शब्द कहते हैं।
शब्द के उदाहरण– राम, राकेश, पटना, मरुस्थल इत्यादि।
- यहाँ सार्थक योग का मतलब है– वर्णों का ऐसा योग जिससे निर्मित शब्द का कोई अर्थ प्रकट हो। जैसे– "च" वर्ण और "प" वर्ण के योग से "चप" शब्द बना है, जिसका हिंदी भाषा में कोई अर्थ नहीं निकलता। अतः "च" वर्ण और "प" वर्ण का सार्थक योग नहीं हुआ है, जिस कारण इससे बने शब्द "चप" का कोई अर्थ प्रकट नहीं होता।
- "क" वर्ण और "म" वर्ण के योग से "कम" शब्द का निर्माण हुआ है, "कम" का अर्थ होता है– "थोड़ा" या "अल्प"। अतः यहां "क" और "म" का सार्थक योग हुआ है, जिस कारण "कम" एक अर्थपूर्ण शब्द है।
- वर्ण के सार्थक योग से शब्द का निर्माण होता है। जैसे–
द+इ+न = दिन, स+ब्+ज+ई = सब्जी, म+च्+छ+र = मच्छर, द+इ+न+ए+श = दिनेश आदि।
- अर्थ के आधार पर भाषा की सबसे छोटी इकाई शब्द होती है।
(iii) वाक्य –
शब्दों के सार्थक योग को वाक्य कहे जाते हैं।
वाक्य के उदाहरण– सीमा भोजन पका रही है।, राकेश दौड़ रहा है आदि।
- भाव/भावार्थ के आधार पर भाषा की सबसे छोटी इकाई – वाक्य होती है।
- यहाँ सार्थक योग का मतलब है– शब्दों का ऐसा योग जिससे निर्मित वाक्य कोई अर्थ प्रकट करते हों। जैसे– सीमा भोजन पका रही है।
- "पका रही भोजन है सीमा" यहां शब्दों का सार्थक योग नहीं हुआ है, जिस कारण अर्थपूर्ण वाक्य का निर्माण नहीं हुआ है। अतः "पका रही भोजन है सीमा" यह एक वाक्य नहीं है।
{नमस्कार प्रिय पाठकों मुझे उम्मीद है कि ये लेख आपको अच्छे लगे होंगे। यदि अच्छे लगे हों तो इसे अन्य पाठकों के साथ अवश्य साझा ( share ) करें.} धन्यवाद...
No comments:
Post a Comment