व्यंजन वर्ण :–
व्यंजन वर्ण किसे कहते हैं?| व्यंजन वर्ण की परिभाषा उदाहरण सहित –
जिस स्वर्ण का उच्चारण करने में प्राणवायु को मुख से निकलते समय अवरोध उत्पन्न होता है,उस वर्ण को व्यंजन वर्ण कहते हैं।
दूसरे शब्दों में, –
ऐसे वर्ण जिसका उच्चारण करते समय किसी अन्य वर्ण (अर्थात् स्वर वर्ण) की सहायता ली जाती है, उसे व्यंजन वर्ण कहते हैं। व्यंजन वर्ण की संख्या 33 होती है जो इस प्रकार है–
क वर्ग – क ख ग घ ङ
च वर्ग – च छ ज झ ञ
ट वर्ग – ट ठ ड ढ ण
त वर्ग – त थ द ध न
प वर्ग – प फ ब भ म
य र ल व श ष स ह।
- यहां क–वर्ग से लेकर प–वर्ग तक अर्थात् कुल 25 व्यंजन वर्ण को स्पर्शी वर्ण या वर्गीय व्यंजन वर्ण कहते है।
- य र ल व को अंतःस्थ वर्ण कहते हैं।
- श ष स और ह को ऊष्म वर्ण कहते हैं।
No comments:
Post a Comment